मुरादाबाद: आप नेता संजय सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका ने एक बेवकूफ आदमी और तानाशाह को राष्ट्रपति बना रखा था। अब हिंदुस्तान में भी जो हिटलर घूम रहे हैं उन्हें भी सबक सिखाने का वक्त आ गया है
आम आदमी पार्टी सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह दो दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद पहुंचे हैं। आज दूसरे दिन मुरादाबाद के पंचायत भवन में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे संजय सिंह ने कहा कि हम देख रहे हैं कि बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के जो नतीजे आ रहे हैं,उसमें बहुत साफ संकेत मिल रहे हैं कि नफरत फैलाने वाली ताकतों का खात्मा होने जा रहा है।
मोहब्बत की जीत और नफरत के हार
संजय सिंह ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हार पर कहा कि एक तो मोहब्बत जीती है और नफरत हारी है। उन्होंने कहा,”यह संदेश हम लोगों को भी ग्रहण करना चाहिए। वहां के लोगों से गलती हो गई थी। 4 साल तक उन्होंने एक बेवकूफ आदमी और तानाशाह को राष्ट्रपति बना रखा था।
संजय सिंह ने आगे कहा कि अब हिंदुस्तान में भी जो हिटलर घूम रहे हैं उन्हें भी सबक सिखाने का वक्त आ गया है। वोट की ताकत से इन्हें पराजित करना है।
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रही है और अब प्रदेश में पराली जलाने के मामलों में किसानो को जेल भेजा जा रहा है। प्रदेश में बिजली के बिलों में बढोत्तरी ओर महिला अपराधों को लेकर भी आप प्रदेश प्रभारी ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध के मामले बढ़ रहे हैं और प्रदेश वर्तमान में प्रदेश बेटियों के लिए कब्रगाह बन चुका है।
हिटलरशाही ज़्यादा समय तक नहीं चलती
संजय सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप की हार पर कहा कि वहां उसने हिटलर शाही कायम कर रखी थी। वहां की जनता ने गलती की थी जो उनकी सरकार बनी तो जनता ने इनको हराकर साफ़ कर दिया कि हिटलर शाही ज्यादा समय तक नहीं चल सकती और अब हमारे यहां भी जो हिटलर राज कर रहे हैं उनको भी जनता जवाब देने वाली है।
भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि आपको सबको पता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से खत्म हो गई है।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज
- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

