शादी के बाद जब महिला को पता चला कि उसका पति गंजा है तो उसने पति को तलाक़ दे दिया

Date:

मिस्र की एक महिला मॉडल ने अपने पति के गंजा पाए जाने के बाद शादी के दूसरे दिन ही उसे तलाक़ दे दिया।

अल-अरेबिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला के वकील ने मीडिया को बताया कि उनकी मुवक्किल को शादी तक दूल्हा के गंजेपन के बारे में अनजान रखा गया, उनकी मुवक्किल एक मिस्र की मॉडल है जबकि उसका पति पेशे से इंजीनियर है।

महिला के पति ने सगाई के दिन भी अपने गंजेपन की बात अपनी मंगेतर से छिपाई, और यहाँ तक कि अपने गंजे होने की बात को भी शादी तक लड़की वालों से छिपा कर रखा था।

महिला वकील का कहना है कि शादी के दिन दूल्हा ने विग पहनकर समारोह में हिस्सा लिया, लेकिन शादी के अगले दिन जब दूल्हा गंजा निकला तो दुल्हन हैरान रह गई, जिसके बाद उसकी मुवक्किल ने इस बात को सामने रखा। अपने पति से उसके गंजे होने की छुपाने के राज़ को पूछने पर दोनों के बीच बहस हो गई।

महिला ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया और तलाक की मांग की, जिस पर पति ने पत्नी को प्रताड़ित कर तलाक देने से इनकार कर दिया।

पति की जिद के कारण महिला ने शादी के दूसरे दिन ही ससुराल छोड़ दिया और तलाक(ख़ुला) के लिए दावा दायर किया।

कोर्ट ने दंपत्ति के बीच तलाक का आदेश तो जारी कर दिया, लेकिन महिला को संपत्ति वापस नहीं की गई है।


Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के मुद्दे...

केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

तिरुवनंतपुरम: केरल सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...

Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

Srinagar, Oct 3 (M S Nazki): Lt Gen Pratik...