बरेली की तुबा खान ने रचा इतिहास, प्रदेश में 5वां स्थान हासिल कर जिले का नाम किया रोशन।
बरेली (गुलरेज़ ख़ान): उत्तर प्रदेश बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में बरेली की बेटियों ने परचम लहराते हुए प्रदेश स्तर की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। खास बात यह है कि टॉप 10 में बरेली की एक नहीं बल्कि तीन छात्राएं शामिल हैं और तीनों ही छात्राएं बरेली के खेड़ा स्थित सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की हैं। इन मेधावी छात्राओं की उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गर्व का अनुभव कराया है, विद्यालय और शिक्षक को गौरवान्वित किया है।
बरेली को मिली नई पहचान
इस बार की मेरिट सूची में बरेली की तीन छात्राओं का शामिल होना यह दर्शाता है कि जिले में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इन होनहार छात्राओं की मेहनत ने साबित कर दिया है कि लगन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी ऊंचाई को छूना संभव है।

तूबा खान: प्रदेश में पांचवां स्थान, बनना चाहती हैं डॉक्टर
भमोरा थाना क्षेत्र के सिरोही गांव की रहने वाली तूबा खान ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर बरेली का नाम रोशन किया है। तूबा को कुल 480 अंक प्राप्त हुए हैं। साधारण परिवार से आने वाली तूबा के पिता फहीम खान डेरी व्यवसाय से जुड़े हैं और मां रहमानी एक गृहिणी हैं। तूबा का सपना एक डॉक्टर बनने का है, जिसके लिए वह पहले से ही पूरी लगन के साथ पढ़ाई कर रही हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय तूबा ने अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित दिनचर्या को दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई रखी थी ताकि पढ़ाई में किसी तरह का विघ्न न आए।
डिंपल मौर्य: प्रदेश में छठवां स्थान, भाई भी प्रेरणा स्रोत
डिंपल मौर्य, जो बरेली के मढ़ीनाथ क्षेत्र की रहने वाली हैं, ने प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें कुल 479 अंक प्राप्त हुए हैं। डिंपल के पिता देवेंद्र कुमार एक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं और मां दीपा मौर्य गृहिणी हैं। डिंपल भी डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखती हैं और इस दिशा में उन्होंने अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से तय कर लिया है। डिंपल के भाई अभिनव मौर्य बीटेक कर रहे हैं, डिंपल कहती हैं कि भाई ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और गाइड किया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा।
रिया सोमवंशी: प्रदेश में नवां स्थान, बनना चाहती हैं इंजीनियर
बरेली के संजय नगर की रहने वाली रिया सोमवंशी ने इंटरमीडिएट में नवां स्थान हासिल किया है। रिया को कुल 476 अंक प्राप्त हुए हैं। उनके पिता जयवीर सिंह व्यवसायी हैं और बेकरी का काम करते हैं जबकि मां ब्रज लता सिंह एक साधारण गृहिणी हैं। रिया का सपना एक इंजीनियर बनने का है और वह इसके लिए आगे की पढ़ाई विज्ञान विषयों में करना चाहती हैं। रिया का छोटा भाई रिशव फिलहाल 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है। रिया कहती हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया से खुद को दूर रखा ताकि पढ़ाई में कोई व्यवधान न हो और लक्ष्य पर फोकस बना रहे।
सामूहिक सफलता का राज: अनुशासन, समर्पण और सोशल मीडिया से दूरी
इन तीनों छात्राओं की सफलता का एक समान सूत्र है – अनुशासन, नियमित अध्ययन और सोशल मीडिया से दूरी। जहां आज के दौर में युवा वर्ग सोशल मीडिया के आकर्षण में उलझ जाता है, वहीं इन छात्राओं ने इससे खुद को अलग रखकर पढ़ाई को प्राथमिकता दी। यही कारण है कि ये न केवल जिले बल्कि प्रदेश स्तर की मेरिट में भी स्थान बनाने में सफल रही हैं।
विद्यालय और शिक्षक भी गर्वित
इन बेटियों की उपलब्धि पर सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज के प्रबंधक और शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह नतीजा नियमित कक्षा शिक्षण, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
यह सफलता न केवल उनके लिए प्रेरणास्त्रोत है, बल्कि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है कि संकल्प और समर्पण से सफलता के शिखर तक पहुंचा जा सकता है।
- फोर्ब्स मिडिल ईस्ट 2026 सूची: एम. ए. यूसुफ अली बने सबसे अमीर मलयाली; नौ भारतीयों ने बनाई जगह

- बदायूं: कछला गंगा घाट पर मातम में बदली अंतिम विदाई, चौथे दिन मिला फिरोजाबाद के युवक का शव

- बदायूं: आंधी-तूफान का कहर, ट्यूबवेल की कोठरी पर पेड़ गिरने से महिला की मौत, कई घायल

- उर्दू देश की साझा विरासत, इसके विकास की जिम्मेदारी हम सब पर: डॉ. सैयद अहमद खां

- रामपुर का जलवा: 55 योजनाओं में ‘ए’ ग्रेड पाकर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बना प्रदेश का नंबर-1 जिला

