Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | वेबडेस्क
नई दिल्ली : भारत में अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड तोड़ 54 हज़ार मामले सामने आये हैं जिसके चलते अब भारत में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 17 लाख से भी ज़्यादा हो गयी है।
शनिवार और रविवार को केवल दो दिनों में, भारत में कोरोना के 100,000 से अधिक मामले सामने आए, जिसमें एक दिन में सबसे अधिक 54,735 मामले सामने आए, जिसके चलते भारत में कोरोना के रोगियों की कुल संख्या 1,750,700 हो गई। पार हो गई है।
वहीं भारत के गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। अमित शाह ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
अमित शाह को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शाम 4 बजे के क़रीब मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर सुशीला कटारिया की निगरानी में उनका इलाज चलेगा। इसके अलावा उनकी जांच के लिए डॉक्टर गुलेरिया के नेतृत्व में AIIMS की एक टीम भी मेदांता अस्पताल जा सकती है।
ये भी पढ़ें:-
अमित शाह ने ट्वीट में लिखा है,”कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।”
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबनेट मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना वायरस की वजह से रविवार (2 अगस्त) को मौत हो गयी है। कमला रानी का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा था। कमला रानी वरुण 18 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव निकलीं थीं, जिसके बाद से उनका कोरोना का इलाज चल रहा था।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
