Amritpal Arrested: पुलिस ने अमृतपाल पर NSA लगाकर भेजा डिब्रूगढ़ जेल

Date:

अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस बीते 36 दिनों से सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

पंजाब: लंबे समय से फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को आज पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने के बाद उसे डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया है।

पुलिस अमृतपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसपर एनएसए(NSA) भी लगा दिया गया है। पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में अमृतपाल गिरफ्तार हुआ है।

ग़ौरतलब है कि अमृतपाल बीते कई दिनों से फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां दिन-रात लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। अमृतपाल को पकड़ने के लिए देशभर में नेपाल बॉर्डर तक ऑपरेशन चलाए गए थे।

पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार होने की जानकारी दी।

पंजाब पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अमृतपाल सिंह को आज मोगा जिले से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया है और कोई भी फर्जी खबर शेयर ना करने का निर्देश दिया है।

हाल ही में अमृतपाल का सबसे खास साथी पप्पलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद बीते 15 अप्रैल को अमृतपाल का सबसे खास साथी जोगा सिंह फतेहगढ़ साहिब जिले से पकड़ा गया था। अमृतपाल लगातार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहा था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन-चार दिन पहले ही अमृतपाल मोगा पहुंचा था। 28 मार्च को होशियारपुर से फरार हुए अमृतपाल ने उस समय से लेकर अभी तक काफी जगह अपने ठिकाने बदले थे।

अमृतपाल सिहं ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का चीफ है। वह अलग देश खालिस्तान की मांग कर रहा है। वह कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा था। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को पंजाबी अभिनेचा दीप सिद्धू ने बनाया था।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...