अमरोहा, 3 अगस्त 2023: सांसद कुँवर दानिश अली के अथक प्रयासों से उनके लोकसभा क्षेत्र अमरोहा के 2 रेलवे स्टेशन अमरोहा एवं गजरौला को अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के अंतर्गत चयन किया गया है।
इस योजना के अंतर्गत स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। इसके तहत स्टेशन पर शहर की कला, संस्कृति की सभी जानकारी प्रदान करना है।
यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिए शौचालयों का निर्माण, बिजली की अच्छी सुविधा, वेटिंग रूम का नवीनीकरण, आदि सुविधा को उपलब्ध करवाना है।
विदित है कि सांसद कुँवर दानिश अली अपने क्षेत्र के अमरोहा एवं गजरौला रेलवे स्टेशन को बेहतर बनाने एवं सुविधाजनक बनाने हेतु इस योजना में जोड़ने के लिए लोकसभा में कई बार इस मुद्दे को उठाया था, साथ ही रेल मंत्री से कई बार मिलकर बात भी की थी।
- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

