त्रिवेणी कला संगम में ‘आनंद ही आनंद’ ने जीता दर्शकों का दिल

Date:

नई दिल्ली: दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम में 19 सितंबर की शाम गुज़रा जमाना एक बार फिर ज़िंदा हो उठा, जब दिवंगत महान अभिनेता और फिल्मकार देव आनंद को समर्पित कार्यक्रम “आनंद ही आनंद” का मंचन किया गया। यह विशेष शाम उनकी भांजी सोहेला कपूर के कलात्मक निर्देशन, संस्मरणों और संगीत से सजी रही।

देव आनंद और नवकेतन की विरासत

देव आनंद ने 1949 में, फिल्मी करियर की शुरुआत के चंद वर्षों बाद ही नवकेतन फ़िल्म्स की नींव रखी थी। यह बैनर उन्होंने अपने बड़े भाई चेतन आनंद के लिए शुरू किया था, जिसमें भतीजे केतन का नाम भी शामिल किया गया। चेतन आनंद और उनकी पत्नी उमा ने नवकेतन के लिए कई सफल फिल्में लिखीं और निर्देशित कीं। बाद के वर्षों में देव आनंद के छोटे भाई विजय आनंद उर्फ़ गोल्डी ने भी इस बैनर से सिल्वर स्क्रीन पर अपने जादू का परिचय दिया।

anand hi anand 4

मंच पर लौटे “देव आनंद”

कार्यक्रम की शुरुआत हुई बड़ी स्क्रीन पर अमर गीत “मैं ज़िन्दगी का साथ निभाता चला गया…” की गूंज से। पर दर्शकों की हैरानी तब बढ़ गई जब यह गीत लाइव गाने मंच पर उतरे देवानंद झा, जो आकाशवाणी के ‘ए’ ग्रेड कलाकार हैं। उनके मधुर स्वर ने पूरे हॉल को पुरानी यादों से भर दिया। उनके साथ गायिका अंजिला गुगनानी ने भी कुछ गीत प्रस्तुत किए।

Nidhikant

नाटकीय अंदाज़ में पेश हुई कहानी

सोहेला कपूर ने लेखक, निर्देशक और प्रस्तुतकर्ता की भूमिका निभाई। निधिकान्त पांडेय ने उनके अंग्रेज़ी स्क्रिप्ट को नाटकीय स्पर्श देते हुए हिंदी-हिंग्लिश में ट्रांसक्रिएशन किया। दोनों कलाकारों की मस्ती और संवादों ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में तीनों आनंद भाइयों—चेतन, देव और विजय आनंद की सुनहरी कहानी को प्रस्तुत किया।

पुरानी तस्वीरें, वीडियो क्लिप्स, और लाइव संगीत ने कार्यक्रम को और जीवंत बनाया। दर्शक या तो सुरों के साथ गुनगुनाने लगे या तालियों और चुटकियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाते नज़र आए। हर दृश्य और गीत के बाद सभागार तालियों से गूँजने लगता। शो के अंत में पूरी ऑडियंस खड़े होकर कलाकारों को सम्मान देती रही।

anand hi anand 3

तकनीकी सज्जा और सहयोग

  • शो की रोशनी और प्रोजेक्शन का दायित्व बुरहान क़ुरैशी ने संभाला।
  • कार्यक्रम का निर्माण किया थ्री आर्ट्स क्लब की निदेशक अनुराधा दर ने, जबकि सहयोग रहा कात्यायनी थिएटर ग्रुप का।
  • दर्शकों का यह प्रिय शो अपनी 16वीं प्रस्तुति तक पहुँच चुका है, जिसकी शुरुआत दिसंबर 2024 में यहीं त्रिवेणी कला संगम से हुई थी।

आगे की प्रस्तुतियाँ

अनुराधा दर ने बताया कि शो को मिल रहा जबरदस्त समर्थन उन्हें ऊर्जा देता है। नवंबर में इसे मुंबई में पेश किया जाएगा, जिसकी जानकारी शीघ्र ही थ्री आर्ट्स क्लब के फेसबुक पेज पर साझा की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजनों से जुड़ी जानकारी और बुकिंग के लिए वहीं दिए नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

शो के बाद सोहेला कपूर ने घोषणा की कि 26 सितंबर 2025 को देव आनंद की 102वीं जयंती के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में एक नया शो लांच किया जाएगा। दर्शकों के निवेदन पर उन्होंने वादा किया कि इसे जल्द ही दिल्ली में भी मंचित किया जाएगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...