Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
जिस कोरोना ने समूची दुनिया को तहस नहस कर दिया और भारत में तीसरी लहर से बचने को सरकार जीजान से जुटी हुई है उस खतरनाक कोरोना को आर्यसमाज नेता ने यज्ञ से भगाने का दावा किया है वह भी मास्क और सोशल डिस्टेंस के पालन बगैर।
यूपी के संभल जिले के कस्बा बबराला में आर्य समाज और कई सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों ने रिक्शे पर भ्रमण करते हुए एक यज्ञ का आयोजन किया जिसमें वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ यज्ञ में आहुति भी दी गईं।
आयोजकों में से एक रामवीर शास्त्री का दावा है कि विज्ञानियों का कहना है कोरोना वायरस अब औषधियों से ठीक नहीं होने वाला है, ऋषि- मुनियों की प्रषोधित प्रणाली यज्ञ से कोरोना ठीक होगा। यज्ञ के दौरान कोरोना गाइडलाइन का कोई भी पालन नहीं किया गया।
आर्यसमाज नेता के दावे पर हम कोई सवाल खड़ा नहीं कर रहे, आप यज्ञ करें या हवन। हम इतना तो ज़रूर कहेंगे कि आप जो चाहें करें लेकिन मास्क को सही से लगाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। ऐसा न हो कि बगैर मास्क और सोशल डिस्टेंस के बीच कराए जा रहे यज्ञ के दौरान कोई कोरोना संकृमित हो जाए और आपके दाबे पर सवाल उठने लगें।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

