कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अमेठी में आज जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सभी किसानों और छोटे व्यापारियों का कर्ज माफ करेगी, बिजली बिल आधा होगा, 20 लाख युवाओं को रोजगार देगी और सभी कोरोना पीड़ित परिवारों को 25,000 रुपये देगी। इस सरकार ने आपको काफी गुमराह किया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पद यात्रा में शामिल होने के लिए अमेठी के दौरे पर हैं। उनके साथ प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। राहुल को ढाई साल बाद अपने बीच पाकर कांग्रेसी उत्साहित हैं।
अमेठी के साथ प्रेम और सच्चाई का रिश्ता
प्रियंका गाँधी(Priyanka Gandhi) ने कहा कि,”एक बहुत पुराना रिश्ता है अमेठी के साथ। प्रेम और सच्चाई का रिश्ता है। राजनीति का नहीं जज्बात का रिश्ता है अमेठी के साथ। धन्यवाद अमेठी ढेर सारे प्यार के लिए और भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ इस हुंकार के लिए।”
सवालों का जवाब न मुख्यमंत्री देते हैं, ना प्रधानमंत्री
उधर राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने अमेठी (Amethi) की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2004 में मैं राजनीति में आया और पहला चुनाव यहीं से लड़ा था और आपने मुझे राजनीति सिखाई, मैं आपको धन्यवाद देता हूं। आज देश के सामने दो सबसे बड़े सवाल हैं- बेरोजगारी और महंगाई। इन सवालों का जवाब न मुख्यमंत्री देते हैं, ना प्रधानमंत्री।
- मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के विरोध में उतरी सपा, रामपुर जाएगा प्रतिनिधिमंडल

- नीट विवाद: पुलिस हिरासत से रिहा हुईं प्रियंका गांधी, सरकार पर बरसीं; बोलीं— ‘लोकतंत्र में प्रदर्शन अपराध नहीं’

- PM आवास के बाहर विपक्ष का भारी हंगामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में; बोले- “सरकार डरी हुई है”

- जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के बजाय टेकओवर करे यूपी सरकार: फसाहत अली शानू

- बदायूं: सपा विधायकों और नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सरकार की अपील खारिज, MP-MLA कोर्ट का फैसला बरकरार

- शिप MV Golden Leo पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत, सरकार ने जताया कड़ा ऐतराज

- जौहर यूनिवर्सिटी के संरक्षण और सोनम वांगचुक के समर्थन में AAP का सामूहिक उपवास

- जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को न तोड़ा जाए: मुस्तफा हुसैन

- CJP प्रोटेस्ट: संसद की ओर बढ़ती सड़कों पर उतरा आक्रोशित युवाओं का सैलाब, हिली सरकार

