प्रयागराज में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। आरएफ और पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है।
अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या से पूरा प्रदेश थर्रा गया है। प्रयागराज में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। आरएफ और पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है। स्वाट टीम के कमांडो भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें प्रदेश के डीजीपी को तुरंत ही प्रयागराज जाने के निर्देश दिये हैं।
हत्या योगी के क़ानून व्यवस्था की नाकामी
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा, “अतीक़ और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे। उन पर हथकड़ियाँ लगी हुई थीं। JSR के नारे भी लगाये गये। दोनों की हत्या योगी के क़ानून व्यवस्था की नाकामी है। एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के ज़िम्मेदार हैं।”
सब को मिट्टी में मिला दो!
बसपा नेता कुंवर दानिश अली ने हत्या पर प्रतिक्रया देते हुए ट्वीट किया है,”सब को मिट्टी में मिला दो!”.
उन्होंने आगे लिखा है,”संवैधानिक न्याय व्यवस्था की मीडिया के सामने धज्जियाँ उड़ी और लोग तमाशा देख रहे हैं। यह अविश्वसनीय घटना एक बड़ी साज़िश के तहत हुई है। किसी भी अन्य लोकतंत्र में कानून के शासन के ख़िलाफ़ ऐसा जघन्य अपराध होने पर राज्य सरकार बर्ख़ास्त होती लेकिन आज के ‘नये भारत’ में यह मुमकिन नहीं है।”
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

