केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आज आतिशी सिंह ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उनके साथ ही चार मंत्री और एक विधायक ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी(AAP) की युवा नेता आतिशी ने आज शनिवार को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है, वे दिल्ली की सबसे युवा सीएम बनी हैं। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4:30 बजे दिल्ली में राज निवास में हुआ। आतिशी के साथ मंत्रिपरिषद में पांच मंत्रियों ने शपथ ली। सीएम आतिशी के साथ जिन पांच मंत्रियों ने शपथ ली है उनमें चार तो पुराने मंत्री जिनमें गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन का नाम शामिल हैं, इन सबके अलावा आतिशी की कैबिनेट में नए चेहरे के रूप में सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश कुमार अहावलत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
आतिशी के शपथ ग्रहण में अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता शामिल रहे। सीएम पद की शपथ लेने से पहले आतिशी पहले अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंची और फिर उनके ही साथ राजभवन पहुंची।
आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं हैं। उनसे पहले बीजेपी की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की महिला सीएम रह चुकी हैं। आतिशी ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।
इन पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ
आतिशी के साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली है जिनमें से चार तो पुराने मंत्री जिनमें गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन हैं।कैबिनेट के ये चारों पूर्व मंत्री उन्हीं विभागों का जिम्मा संभालेंगे, जो पहले से उनके पास ही थे। वहीं, मुकेश अहलावत जो आतिशी की कैबिनेट मे नए मंत्री बने हैं, उनको समाज कल्याण और श्रम एवं रोजगार समेत कुछ मंत्रालय सौंपे जा सकते हैं। सीएम आतिशी के पास भी दिल्ली सरकार के कुछ अहम विभाग रहेंगे।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

