उत्तर प्रदेश/सम्भल(मुज़म्मिल दानिश): जनपद सम्भल में कुछ लोगों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष के घर पर हमला किया है।
बताया जा रहा है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष हाजी असलम के पड़ोसी वहां वैध रूप से पशु
वध करना चाहते थे जिसका भाजपा नेता हाजी असलम ने विरोध किया था।
विरोध के चलते पड़ोस के दर्जनों लोगों ने भाजपा मुस्लिम नेता के घर हमला कर दिया और घर पर तोड़फोड़ की। हमले में 5 लोग जख्मी भी हुए हैं।
हमले की सूचना पुलिस को दी गयी तो पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
हमले के बाद भाजपा नेताओं में रोष है और उन्होंने हमला करने वाले लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। मामला थाना हयातनगर के पीला खदाना का है।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक मज़ाहिर खान ने मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार को भेंट की डॉ. ख्वाजा इफ्तिकार की पुस्तक

- नेपाल के सुनसरी में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू, 3 की मौत: जानें क्या है पूरा मामला

- मुरादाबाद: ‘स्कॉलर्स डेन’ सील; विवेक ठाकुर के फर्जीवाड़े की खुली पोल, कमिश्नर का जनहितैषी रुख सख्त

- संभल: ‘गांव-गांव तक पहुंचाएं संगठन की विचारधारा’, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में बोले मज़ाहिर ख़ान

- जौहर यूनिवर्सिटी से भर्ती घोटाले तक: आजम ख़ान पर ED का शिकंजा कसने की तैयारी, रामपुर पुलिस ने भेजीं 84 मुकदमों की फाइलें

- रामपुर: आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे जज का तबादला, ‘क्वालिटी बार’ केस टला

