Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद जनपद रामपुर में एक प्रधान प्रत्याशी जीतने के बाद जुलूस की शक्ल में गुरुद्वारे माथा टेकने जा रहे थे तो इसी दौरान उनके विरोधी कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गयी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडे और तलवारबाजी कर जान लेने पर उतारू ही गये, जिसमें लगभग 3 लोग घायल हो गए।
इस मामले में थाना मिलक खानम पुलिस ने 14 नामज़द सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जनपद रामपुर के थाना मिलक खानम क्षेत्र के माटखेड़ा गांव के बिहारी नगर से परमजीत कौर पत्नी गुरुदेव सिंह प्रधान पद की प्रत्याशी थीं और उनको जीत हासिल हुई थी। वह जीत हासिल करने के बाद प्रमाण पत्र लेकर अपने समर्थकों के साथ सभी लोग गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे थे कि रास्ते में उनके कुछ विरोधियों से उनकी कहासुनी हुई। बात इतनी बड़ी दोनों एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए।
इस मामले में 3 लोग घायल हो गए जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में थाना मिलक खानम पुलिस ने भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, और युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी के आरोपियों की पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी की बात कह रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया 3_5 _2021 को थाना मिलक खानम क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहारी नगर की श्रीमती परमजीत कौर जो निर्वाचित घोषित हुई थी… पास में ही माटखेड़ा गांव है जहां पर गुरुद्वारा है। परमजीत कौर के पति गुरुदेव सिंह अपने साथियों के साथ नारेबाजी करते हुए गुरुद्वारा माथा टेकने जा रहे थे। इनके विरोधी है और इनका रिश्तेदार भी है इनकी आपस में पुरानी रंजिश है भूपेंद्र सिंह से। इसी नारेबाजी में जाते समय दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और झगड़ा हो गया। पुलिस द्वारा मुकदमा लिख लिया गया है पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

