रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे को सपा के पूर्व प्रत्याशी और जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया है। उन्होंने पार्टी के भीतर चल रही बयानबाजी पर चिंता जताते हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की है।
रामपुर की तरक्की को रोकने की साजिश: मुस्तफा हुसैन
चमरौआ विधानसभा से सपा के प्रत्याशी रहे मुस्तफा हुसैन ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि आज़म खान समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता हैं, जिन्होंने रामपुर में शिक्षा की अलख जगाई है।
उन्होंने कहा, “मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी जैसा अजीम इदारा (संस्थान) हजारों गरीब और मजलूम बच्चों के भविष्य का सहारा है। आज इसी संस्थान को निशाना बनाकर रामपुर की तरक्की को रोकने की सोची-समझी साजिश रची जा रही है।”
गुटबाजी से बाज आने की नसीहत
मुस्तफा हुसैन ने समाजवादी पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और आपसी बयानबाजी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पार्टी के साथियों से आह्वान किया कि इस मुश्किल घड़ी में व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “यह समय आपसी मतभेद का नहीं, बल्कि पूरी ताकत के साथ एकजुटता दिखाने का है। सभी समाजवादी जनों को एकजुट होकर आज़म खान साहब के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।”
- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- रामपुर जेल पहुंची ED की टीम, आजम खान से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू

- रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

- ‘अब्दुल-अब्दुल’ सवाल पर भड़के सपा सांसद नदवी, बोले- किसी समुदाय का मजाक न उड़ाएं

