अखिलेश यादव कल करेंगे आजम खान से मुलाकात, आज़म बोले – मुझसे मिलने अखिलेश जी आ रहे हैं, मैं सिर्फ उनसे ही मिलूंगा।
रामपुर (रिज़वान खान): समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कल रामपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात से पहले आजम खान ने अपनी कानूनी और आर्थिक मुश्किलों का जिक्र करते हुए एक भावुक बयान दिया और कहा कि वह जुर्माना भरने के लिए अपना घर बेचने को तैयार हैं।
अखिलेश यादव से मुलाकात मेरा हक
आजम खान ने अखिलेश यादव के दौरे की पुष्टि करते हुए कहा, “अखिलेश जी मुझसे मिलेंगे और मैं सिर्फ उनसे ही मिलूंगा।” उन्होंने इस मुलाकात को व्यक्तिगत बताते हुए कहा कि अखिलेश उनकी सेहत और खैरियत जानने आ रहे हैं। आजम खान ने आगे कहा, “यह मेरा हक भी है।”
कानूनी मुश्किलें और घर बेचने की पेशकश
अपनी कानूनी चुनौतियों पर बात करते हुए आजम खान ने कहा कि एक ही मुकदमे में उन पर 34 लाख रुपये का जुर्माना और 21 साल की सजा हुई है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “चोर जा रहा हूं, दफा डकैती की हैं।” उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपील की, “मैं आपके माध्यम से दरख्वास्त कर रहा हूं कि कोई इस घर को खरीद ले।”
सियासी सवालों पर आजम का जवाब
रामपुर के मौजूदा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पर पूछे गए सवाल पर आजम खान ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया, जो रामपुर सपा में आंतरिक मतभेदों का संकेत देता है। वहीं, सपा सांसद एसटी हसन की नाराजगी की चर्चाओं को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, “उनसे मिलने जाएंगे, वह हमें खुद रिसीव करेंगे, कोई नाराजगी नहीं है।” अपने राजनीतिक भविष्य पर उन्होंने कहा कि “जनता हमारी दवा है” और वह उन्हीं के साथ रहेंगे।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

