शिवपाल यादव ने बीजेपी पर शिकंजा कसते हुए कहा कि भाजपा ने झूठ बोल बोल कर देश की जनता को गुमराह किया है
बदायूँ(सालिम रियाज़): 2024 लोकसभा चुनाव ने अब तेजी पकड़ ली है, जगह-जगह जनसभाएं और भाषण का शोर सुनने को मिल रहा है। शुक्रवार को ऐसी ही सपा की एक जनसभा का सहसवान में आयोजन किया गया जिसमें शिवपाल यादव, बदायूं लोकसभा प्रत्याशी आदित्य यादव,सहसवान विधायक बृजेश यादव, बिल्सी के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन और पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव मौजूद रहे।
इस सभा का आयोजन गयासुद्दीन उर्फ गुड्डू भाई ने किया। हजारों की भीड़ में शिवपाल यादव ने बीजेपी पर शिकंजा कसा और कहा कि भाजपा ने झूठ बोल बोल कर देश की जनता को गुमराह किया है।
इसी क्रम में आदित्य यादव ने कहा कि बदायूं नेता जी का दूसरा घर है और मैं भी इसी घर का एक हिस्सा हूँ। हाजी बिट्टन ने कहा की वोट तुम्हारा अधिकार है। इसका प्रयोग करके तुम अपना कल बनाते हो।
शिवपाल बोले- बहुतों का हाजमा ठीक किया
शिवपाल यादव ने भी सीएम योगी के बयान पर जवाबी हमला बोला और कहा आपको पता होगा कि इस चूरन खाने वाले व्यक्ति ने बहुत लोगों का हाजमा दुरुस्त किया है।
गयासुद्दीन द्वारा रखी सभा को देखकर चाचा शिवपाल ने कहा कि जब तक गुड्डू भाई जैसे कार्यकर्ता हमारे साथ हैं, हम कभी कमजोर नहीं हो सकते। ऐसे मजबूत कार्यकर्ता ही पार्टी को और मजबूत बनाते हैं।
ये सभा ग्यासुद्दीन उर्फ गुड्डू ने अपने आवास पर आयोजित की थी जिसमें चाचा शिवपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक सहसवान ओंकार सिंह यादव , मौजूदा विधायक बृजेश सिंह यादव , पूर्व विधायक बसपा हाजी मुर्सरत उर्फ बिट्टन पूर्व विधायिका सहावर नाशी खान शहाबुद्दीन चौधरी, निहालुद्दीन चौधरी , हाजी इरफान अन्सारी स्वालेह चौधरी हाजी अजमल खान मुन्ना खान ,डा० मुनीर , नवाव सिंह के के साहू रागिव अली एडवोकेट सलीम खान आदि ने पचास किलो की माला डालकर स्वागत किया गया पुष्प वर्षा की गयी बहुत गांवों के प्रधान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

