बदायूं: जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चौपाल सागर के पास हुआ था हादसा
जानकारी के मुताबिक, उझौली गांव निवासी राजीव कुमार की 16 वर्षीय बेटी सृष्टि, खुनक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह साइकिल से विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान चौपाल सागर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
दो दिन से चल रहा था इलाज
हादसे के बाद परिजन सृष्टि को तुरंत इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां पिछले दो दिनों से उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी हालत और बिगड़ गई और शनिवार सुबह करीब आठ बजे उसने दम तोड़ दिया।
परिवार में पसरा मातम
सृष्टि की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका तीन बहनों और एक भाई में शामिल थी। उसके पिता मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की इस तरह अकाल मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

