जरीफनगर में खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्रों पर हमला, तीन घायल; पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप

Date:

बदायूं: ज़िले के जरीफनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलहरी-मदारपुर के बीच मंगलवार दोपहर एक खेत में बाजरे की फसल समेट रहे पिता और उनके दो बेटों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बाजरा समेटते समय हुआ हमला

घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। ग्राम सिलहरी निवासी राम रहीस अपने दो बेटों पुष्पेंद्र (30) और हर्वेन्द्र (19) के साथ अपने 110 बीघा खेत में बाजरे की बालियां इकट्ठा कर रहे थे। पीड़ितों का आरोप है कि इसी दौरान चंदनपुर और रसूलपुर गांव के करीब 20 लोग लाठी-डंडे, भाले और तमंचों से लैस होकर पहुंचे और उन पर हमला बोल दिया। परिजनों ने मारपीट के दौरान फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।

सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

हमले में राम रहीस और उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तीनों को तत्काल दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहाँ प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस का बयान: जमीन विवाद और पेशबंदी का मामला

उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर फायरिंग की बात से इनकार किया है। इंस्पेक्टर बाबूराम गौतम के अनुसार, यह मामला दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ज़मीनी विवाद से जुड़ा है। आरोपी पक्ष ने हाल ही में सहसवान कोतवाली में राम रहीस और उनके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का मानना है कि उसी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने (पेशबंदी) के लिए मारपीट व फायरिंग के आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत...