बरेली,बहेड़ी(गुलरेज़ ख़ान): कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वारी में दो प्रेमी युगल के शव मिले हैं। प्रथम दृष्टिय मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। शवों के पास पेस्टिसाइड के डिब्बे मिले हैं जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ही प्रेमी -प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले थे और प्रेम प्रसंग में जुड़े हुए थे।
लड़की के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की तीन माह से अपनी बहन के घर दिल्ली रह रही थी। एक अप्रैल से लड़की दिल्ली से गायब हो गई थी। जब लड़की के परिजन लड़के के परिवार वालों के पास पहुंचे और पूछा कि हमारी लड़की 1 अप्रैल से दिल्ली से गायब हो गई है, तुम्हारा लड़का कहां है तो लड़के के परिवार वालों ने बताया कि उनका लड़का रुद्रपुर किसी कंपनी में काम कर रहा है।

लेकिन पुलिस को गुरुवार को लड़के के ही गेंहू के खेत में दोनों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस को वहीँ शवों के पास गेहूं के खेत में पेस्टिसाइड के डिब्बे मिले हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
बहेड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और दोनों के शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल प्रवीण सोलंकी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। “प्राथमिक छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है शव के पास पेस्टिसाइड के डिब्बे मिले हैं, पुलिस साक्ष्य जुटा रही है, पीएम के बाद स्थिति साफ होगी।”
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

