बरेली में बीडीए की कड़ी कार्रवाई: इज्जतनगर स्थित वेग मैरिज हॉल पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

Date:

बरेली(गुलरेज़ ख़ान): अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने सोमवार को थाना इज्जतनगर क्षेत्र स्थित वेग मैरिज हॉल पर बुलडोजर चलाया। सुबह से ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और बीडीए की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच अवैध हिस्सों को ध्वस्त किया। कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार, 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद इसी मैरिज हॉल में एक अहम बैठक हुई थी। मामले की जांच के दौरान प्रशासन को कई अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। कुछ महीने पहले बीडीए ने इस हॉल को सील किया था, जबकि इससे जुड़े एक जिम को भी पहले ही सील किया जा चुका है।

सोमवार को हुई कार्रवाई में बीडीए अधिकारियों ने सील किए गए हिस्से पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि हॉल का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के किया गया था। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।

बीडीए के मुताबिक, यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि अवैध निर्माणों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की जा रही है। अधिकारी मौलाना तौकीर से जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों और संस्थानों की भी जांच कर रहे हैं। जहां नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से प्रशासनिक गतिविधियां तेज थीं, जिससे कार्रवाई की आशंका जताई जा रही थी। बीडीए की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चारों ओर बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया।

बीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी सूरत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी निर्माण कार्य से पहले संबंधित प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में ऐसी कार्रवाई से बचा जा सके।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...