Globaltoday.in|बरेली | गुलरेज़ खान
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) में लव जिहाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यहाँ के किला थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब किला क्षेत्र में एक युवती का वीडियो हुआ।
वायरल वीडियो में युवती ने खुद को बालिग़ बताया और अपने प्रेमी के परिवार वालों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
वीडियो में युवती कह रही है कि मम्मी-पापा में अपनी मर्ज़ी से बिलाल के साथ आयी हूँ ,उसके घरवालों की इसमें कोई गलती नहीं है।
युवती वीडियो में बरेली के कप्तान और एसपी सिटी से गुज़ारिश कर रही है कि लड़के के घरवालों को वे छोड़ दें। युवती अपना आधार कार्ड दिखाते हुए अपने को बालिग़ बता रही है और कह रही है कि उसने अपनी मर्ज़ी से शादी की है।
युवती ने अपनी वायरल वीडियो में बताया कि उसने खुद अपनी मर्जी से शादी की है और वह चाहती है कि उसके प्रेमी बिलाल के परिवार वालों को सुरक्षा मिले।
विहिप का थाने में हंगामा
युवती वीडियो वायरल होते ही हिन्दू संगठन भी सक्रिय हो गए और मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए उन्होंने किला थाने का घेराव कर दिया।
वहीं पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले पर कार्यवाही की बात कही लेकिन विहिप हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता युवती की बरामदगी की बात पर डटे रहे।
पुलिस ने किया लाठी चार्ज
मामले को बिगड़ता देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठी चार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को थाने से बाहर निकाला।
फिलहाल खबर लिखे जाने के तक प्रदर्शनकारी थाने में जुटे हुए है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के साथ युवती की बरामदगी की मांग कर रहे है।
- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी
- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील
- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान
- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”
- कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल
