मौलाना तौकीर रज़ा ने उत्तराखंड में मुसलमानों के पलायन के मुद्दे पर कहा है कि हमने भी हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं, हमें मजबूर मत करो।
बरेली(गुलरेज़ खां): IMC प्रमुख तौकीर रजा ने देश में चल रहे लव जिहाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यह भगवा लव ट्रैप है। इतना ही नहीं, उन्होंने हिन्दू संगठनों वीएचपी, बजरंग दल आदि को देशद्रोही करार देते हुए उत्तराखंड के उत्तरकाशी मामले पर सरकार को खुली चेतावनी भी दी।
एक्शन का रिएक्शन होने में देर नहीं लगेगी
मौलाना ने कहा कि कोई मुसलमानों को मजबूर ना करे, नहीं तो एक्शन का रिएक्शन होने में देर नहीं लगेगी। क्योंकि हमने भी कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। उन्होंने कहा कि हम भी उत्तराखंड जाकर सरकार का घेराव करेंगे।
मुसलामानों से अपील
उन्होंने देश के मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि वह उन्फोर्म सिविल कोड की मुखालफत न करें। मौलाना तौकीर रजा शुक्रवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी मसले पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।
मौलाना ने उत्तराखंड सरकार को घेरते हुए कहा कि उत्तराखंड में जो कुछ हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को समय रहते इसका संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। तौकीर रजा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस समय जो कुछ उत्तराखंड में हो रहा है, ये पूरे हिन्दूस्तान में कराना चाहते हैं।
हिन्दू महापंचायत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम महापंचायत का आह़वान 18 जून के लिए नहीं किया गया होता, हुकूमत कोई फैसला ही नहीं लेती और 15 जून को उनकी महापंचायत हो जाती।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

