मैहर: पूरे भारत में चल रहे मतदाता सूची शुद्धिकरण एवं विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मध्य प्रदेश के मैहर विधानसभा क्षेत्र में भी भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के नाम जोड़ने, डुप्लीकेट नाम हटाने जैसे पारदर्शी कार्य शुरू हो चुके हैं। शासन-प्रशासन द्वारा हर मतदान केंद्र पर ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) इस काम में लगे हुए हैं।
मैहर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने भी मतदाताओं के सहयोगी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई है। पार्टी के मैहर विधानसभा संयोजक आदित्य नारायण शुक्ला को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे बूथ स्तर पर इस अभियान को मजबूती से लागू करें। भोपाल में प्रादेशिक कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार 5, 6, 7 नवंबर को मैहर के सभी मंडलों में माराथन बैठक और कार्यशाला आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता और मैहर के विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक मतदाता का नाम सूची में जुड़ना अनिवार्य है ताकि किसी भी पात्र मतदाता को मतदाता सूची से वंचित न रखा जाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाताओं की मदद करें और उन्हें सही दस्तावेज उपलब्ध कराकर नामांकन सुनिश्चित करें।
मंडल अध्यक्षों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी साझा की। मैहर के कुल 295 बूथों पर यह कार्यशाला अभियान मतदाताओं के सच्चे सहयोगी बनने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
- विरोध प्रदर्शन करने से Gen-Z देशविरोधी नहीं हो जाते, वे हमारी पीढ़ी से भी ज्यादा ईमानदार और देशभक्त हैं: मोहन भागवत

- तरुण तेजपाल दोषी करार: बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने पलटा 2021 का बरी करने वाला फैसला

- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा आर्थिक सहयोग

- “अमित शाह दें इस्तीफा या पीएम मोदी बर्खास्त करें”: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

- पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश, हाईकोर्ट ने नियुक्त किया परिसमापक

