नई दिल्ली: आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने भारत माता की मणिपुर में हत्या की है। आप(बीजेपी) देशभक्त नहीं देशद्रोही हो।
राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या हुई है। भारत माता की हत्या मोदी सरकार ने मणिपुर में की है। ये सरकार देशद्रोही है।
राहुल गांधी ने सदन में कहा कि कुछ ही दिन पहले मैं मणिपुर गया, हमारे प्रधानमंत्री नहीं गए, क्योंकि शायद उनके लिए मणिपुर है ही नहीं। उन्होंने कहा कि आपने (BJP) मणिपुर को दो भाग में बांट दिया है, तोड़ दिया है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मैं रिलीफ कैम्प में गया (राजस्थान भी आज जा रहा हूं), मणिपुर के रिलीफ कैम्पों में मैंने महिलाओं से बात की, बच्चों से बात की, जो हमारे प्रधानमंत्री ने आजतक नहीं किया। मुझसे एक महिला ने कहा- मेरी आंखों के सामने मेरे बच्चे को गोली मारी है, मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही, फिर मुझे डर लगा, मैं सबकुछ छोड़कर आ गई, सिर्फ कपड़े लेकर आ गई, फिर एक फोटो दिखाकर कहती है कि यही मेरे पास है। एक और उदाहरण- दूसरे कैम्प में एक महिला मेरा सामने आती है मैंने पूछा क्या हुआ तुम्हारे साथ इस सवाल को सुनकर एक सेकेंड में वह कांपने लगी, उसने दिमाग मे कोई दृश्य देखा और वह कांपती हुई बेहोश हो गई। स्पीकर सर, इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं बल्कि हिंदुस्तान को कत्ल किया है, हिंदुस्तान का मर्डर किया है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

