रामपुर: भाजपा नेत्री के बेटे और दोस्तों ने की छेड़खानी, होली पर युवती को परेशान किया, भाई को पीटा; तीनों आरोपियों पर केस दर्ज

Date:

रामपुर: जनपद रामपुर की स्वार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रही एवं भाजपा नेत्री लक्ष्मी सैनी के बेटे और दोस्तों ने एक परिवार को परेशान किया। रामपुर के सिविल लाइंस थाना में एक परिवार होली मना रहा था। इस दौरान भाजपा नेत्री का बेटा हर्ष सैनी अपने दो दोस्तों सौरभ और यश के साथ बुलेट पर सवार होकर वहां पहुंचा।

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार वहां पहुंचकर हर्ष सैनी और उसके दोस्त पटाखे छोड़ने लगे। होली मन रहे परिवार के बेटे सौरभ ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जब पीड़ित की बेटी और दामाद अपने भाई को बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने युवती से भी छेड़खानी की।

घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी हर्ष सैनी, सौरभ और यश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हर्ष के पिता पन्ना लाल सैनी बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। लक्ष्मी सैनी रामपुर में गंगापुर आवास विकास की निवासी हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...