राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर सम्भल दिल्ली रोड ए के रिसोर्ट में सभी जातियों को एकत्र करते हुए उत्तर प्रदेश में भाईचारा जिंदाबाद सम्मेलन आयोजित हुआ।
Globaltoday.in | सम्भल | मुज़म्मिल दानिश
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। राष्ट्रीय लोकदल का गढ़ कहे जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय भी अपनी जमीन तलाशने में लगी है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल ने संभल सदर विधानसभा में पूर्व विधायक अशफाक उल्ला और पूर्व एमएलसी के साथ सम्भल जिला अध्यक्ष प्रह्लाद चेहल के साथ सभी जातियों को लामबंद कर सम्मेलन के सहारे लुभाने की कोशिश की है।
इसके लिए सम्भल दिल्ली रोड ए के रिसोर्ट में रालोद ने सभी जातियों को एकत्र करते हुए उत्तर प्रदेश में भाईचारा जिंदाबाद सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में रालोद से जुड़े सभी जातियों के सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया गया।
इससे पहले भी कई पार्टियों ने जाति के आधार पर सम्मेलन आयोजित किये हैं। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी सभी जातियों को जोड़ने के लिए भाईचारा जिंदाबाद सम्मेलन पूरे प्रदेश में आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

