बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार को एक नशे में धुत युवक ने बीच सड़क पर बैठकर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवक के इस तरह अचानक सड़क पर बैठ जाने से मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
तेज रफ्तार वाहनों के बीच जोखिम भरा ड्रामा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक नशे की हालत में था और काफी लोगों के समझाने-बुझाने के बावजूद हटने को तैयार नहीं था। इस दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार से वाहन गुजरते रहे, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला।
पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना के बाद नगर की यातायात व्यवस्था और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर के मुख्य चौराहों पर पुलिस की नियमित तैनाती नहीं रहती और ‘चीता मोबाइल’ पुलिस भी अक्सर नदारद दिखती है। लोगों का कहना है कि यदि बीच हाईवे पर ऐसी आपात स्थिति बन जाए, तो यातायात को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा। फिलहाल, इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

