बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। उझानी थाना क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर गंगा दशहरा के मौके पर स्नान के दौरान डूबी 10 वर्षीय मासूम बच्ची का शव आखिरकार हादसे के दूसरे दिन (मंगलवार सुबह) बरामद कर लिया गया है। इस हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत के बाद से पीड़ित परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
गंगा दशहरा पर स्नान करने आया था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस जिले के थाना हसायन क्षेत्र के ग्राम कानहू निवासी सर्वेश, ओमवीर, वर्षा, नीलेश (17 वर्ष) और शिखा (10 वर्ष) समेत परिवार के कुल सात लोग गंगा दशहरा के पावन पर्व पर स्नान करने कछला घाट आए थे। स्नान करते समय अचानक पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने के कारण सातों लोग डूबने लगे।
घाट पर चीख-पुकार मचते ही स्थानीय गोताखोरों ने मुस्तैदी दिखाई और पांच लोगों को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन नीलेश और शिखा तेज बहाव में लापता हो गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों के शव बरामद
प्रशासनिक टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद जब 17 वर्षीय किशोर नीलेश को पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, नन्हीं शिखा का सोमवार को कोई सुराग नहीं लग सका था।
मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे कछला चौकी पुलिस और गोताखोरों के सघन सर्च अभियान के दौरान शिखा का शव भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर पानी में तैरता हुआ मिल गया।
बिना पोस्टमार्टम शव ले गए परिजन शिखा का शव नदी से बाहर निकलते ही घाट पर मौजूद माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दो बच्चों की मौत से पूरी तरह टूट चुके परिवार ने मृतका शिखा के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही मासूम के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गृह जनपद हाथरस ले गए। इस हृदयविदारक घटना से घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालु भी स्तब्ध हैं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

- JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

