उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास बेगमबाग क्षेत्र में शनिवार सुबह प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA), नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने 7 पोकलेन और 4 जेसीबी मशीनों की मदद से एक दर्जन से अधिक अवैध इमारतों को जमींदोज कर दिया। कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद हुई इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
लीज की शर्तों का उल्लंघन और अवैध निर्माण
UDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) संदीप सोनी के अनुसार, विकास प्राधिकरण ने बेगमबाग क्षेत्र में 2400-2400 वर्ग फीट के 45 भूखंड 30 साल की लीज पर केवल आवासीय उपयोग के लिए दिए थे। इन मकानों की लीज करीब 15 साल पहले ही समाप्त हो चुकी थी और इसका नवीनीकरण भी नहीं कराया गया था। लीज शर्तों का उल्लंघन करते हुए 45 प्लॉटों के छोटे-छोटे टुकड़े कर लगभग 90 व्यावसायिक इमारतें खड़ी कर ली गईं, जिनमें अवैध रूप से होटल, गेस्ट हाउस, चिकन सेंटर, रेस्टोरेंट और डेयरी जैसी दुकानें संचालित की जा रही थीं।
हाईकोर्ट से स्टे हटने के बाद हुई कार्रवाई
प्राधिकरण द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद कुछ कब्जाधारी अदालत चले गए थे। हाल ही में निचली अदालत और हाई कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। UDA अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले भी इस क्षेत्र में 72 अवैध मकानों और दुकानों को हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है।
सिंहस्थ-2028 और फोरलेन निर्माण के लिए जरूरी था अतिक्रमण हटाना
यह कार्रवाई सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग को सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई है। इस क्षेत्र में हरिफाटक ब्रिज का चौड़ीकरण, मंदिर के लिए टनल का निर्माण और फोरलेन सड़क प्रस्तावित है। ये अवैध निर्माण विकास कार्यों के रास्ते में बाधा बन रहे थे।
शांतिपूर्ण रही पूरी कार्रवाई
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिहाज से तीन थानों का पुलिस बल और 50 से अधिक प्रशासनिक कर्मचारी तैनात रहे। इस दौरान किसी भी तरह का विरोध देखने को नहीं मिला। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया।
- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज

- ‘BJP-RSS दलितों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते’: राहुल गांधी का सरकार पर करारा हमला, ‘शुद्धिकरण’ और अत्याचार के मामलों पर घेरा

