रामपुर में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, विकास प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई

Date:

रामपुर: शहर में अवैध कॉलोनी निर्माण और अनधिकृत विकास पर अंकुश लगाने के लिए रामपुर विकास प्राधिकरण ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। ग्राम ताशका में मोहम्मद हनीफ उर्फ राजू मुखिया द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर बुलडोज़र चलाया गया।

प्राधिकरण की टीम को शिकायत के बाद मौके पर भेजा गया, जहां पाया गया कि नॉन जेड-ए भूमि पर आम नागरिकों को गुमराह कर प्लॉटिंग की जा रही थी। जांच के बाद तत्काल प्रभाव से अवैध कॉलोनी और निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद हनीफ द्वारा उसी क्षेत्र में एक आवासीय भवन का निर्माण भी किया गया था जिसकी जांच जारी है। यदि यह निर्माण नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो उसे भी ध्वस्त किया जाएगा।

प्राधिकरण ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी प्रकार का निर्माण कार्य न करे। जिन लोगों ने अवैध निर्माण किया है, उन्हें स्वयं कब्जा हटाने के लिए कहा गया है, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

DM rampur

इसके साथ ही विकास प्राधिकरण ने ऊर्जा विभाग को भी निर्देश भेजे हैं कि मोहम्मद हनीफ उर्फ राजू मुखिया के आवास पर दिए गए विद्युत कनेक्शन की वैधता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि रामपुर में अब विकास पूरी तरह अनुशासित ढंग से होगा और बिना स्वीकृति के कोई भी कॉलोनी या प्लॉटिंग कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...