बीजेपी के लिए यह दिवाली बड़ी ही बुरी खबर लेकर आयी है। देश में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली समेत तीन लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर मतगणना हुई। इस उपचुनाव में BJP की हालत बिलकुल खस्ता नजर आई। एक तरफ हिमाचल में उसे एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट खोनी पड़ी है तो वहीं टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप करके करारा झटका दिया है।
देश में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली समेत तीन लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना हुई। इस उपचुनाव के नतीजों ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। वहीं कांग्रेस ने इस चुनाव में बेहद ही अच्छा प्रदर्शन किया है। एक ओर जहां कांग्रेस ने हिमाचल में क्लीन स्वीप किया, वहीं पश्चिम बंगाल में भी टीएमसी ने बीजेपी को एक बार फिर सबक सिखाया है। राजस्थान में भी कांग्रेस ने दोनों सीटों पर कब्जा किया। हरियाणा में भी बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
कुल 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में से भाजपा 22 पर मुकाबले में उतरी थी, लेकिन महज 8 सीटों पर ही जीत हासिल करती दिख रही है। एक तरफ भाजपा को हिमाचल में करारा झटका देते हुए कांग्रेस ने क्लीन स्वीप कर दिया है। वहीं राजस्थान में भी उसने भाजपा का गढ़ कही जाने वाली धरियावाद सीट पर अपना परचम लहराया है। इसके अलावा वल्लभनगर सीट से भी जीत हासिल की है, जो कांग्रेस का हमेशा से गढ़ रही है।
उधर तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में गोसाबा, खरदाहा, दिनहाटा सीट पर जीत गई। शांतिपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

