लखनऊ: केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को स्वीकृति दी है। इसका उद्देश्य देश भर के 100 कृषि ज़िलों का कायाकल्प करना है। केंद्रीय बजट 2025-26 में
घोषित यह योजना वित्त वर्ष 2026 (जुलाई से) से शुरू होकर छह वर्षों की अवधि में लागू की जाएगी।
इस योजना के प्रमुख उद्देश्यों में कृषि उत्पादकता में वृद्धि, फसल विविधीकरण और टिकाऊ प्रथाओं को अपनाना, पंचायत और ब्लॉक स्तर पर कटाई के बाद भंडारण क्षमता में वृद्धि, सिंचाई सुविधाओं में सुधार और दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक ऋण तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित करना शामिल है।
यह योजना आकांक्षी जिला कार्यक्रम के सफल मॉडल पर आधारित है और किसानों को व्यापक, सुगम जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित मोबाइल एप्लिकेशन द्वारा समर्थित होगी।
CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु सतत संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को मिली स्वीकृति अभिनंदनीय है। यह योजना किसानों की आय बढ़ाएगी, फसल विविधता को बढ़ावा देगी और स्थानीय रोजगार सृजित करेगी।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

