Globaltoday.in|बदायूं| सालिम रियाज़
ए के न्यूज चैनल और ‘दैनिक अच्छी खबर’ अखबार के संपादक जाहिद हुसैन को व्हाट्सप्प पर 50 लाख रूपये रंगदारी देने मांग की गयी है और ऐसा नहीं करने पर संपादक व उनके परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी है। जब से धमकी भरा फोन व्हाट्सप्प पर पर आया है तब से पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।
आपको बता दें ए के न्यूज चैनल और दैनिक अच्छी खबर अखबार के संपादक जाहिद हुसैन को रात ग्यारह बजकर दो मिनट पर उनके व्हाट्सप्प पर 8770510885 नंम्बर से किसी व्यक्ति ने काॅल की और कहा कि कल 12 बजे तक 50 लाख रूपये मेरे अकाउन्ट में डाल दे वर्ना तुझे और तेरे परिवार को जिंदा जला देंगे।
इस पर संपादक जी ने उसे जबाब दिया कि हमतो पत्रकार हैं तेरे जैसे ना जाने कितने धमकी देते हैं और उसका फोन काट दिया।
तब फिर धमकाने बाले व्यक्ति ने बहाटसअप पर ही अपनी ऑडियो रिर्काड करके भेजी कि तुझे समझ नहीं आ रहा है… मैं तुझे और तेरे परिवार को जिंदा जला दूँगा और मुझे कल 12 बजे तक 50 लाख रूपये अकाउन्ट में भेज नहीं तो अपनी आखिरी सांसे गिनना शुरू कर दे।
इस धमकी भरे फोन से परिवार में दहशत बन गयी है। सुबह 10 बजे कोतवाली बदायूं में संपादक ने प्रार्थना पत्र दिया और अपनी जान माल को खतरा बताया है।
इस पर पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर मुकददमा दर्ज करने की बात कही है और नम्बर को ट्रेस कर आरोपी पर कार्रवाही की बात कही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस की तरफ से कोई संतोष जनक जबाब नहीं मिलने से परिवार दहशत में है।
पीडित संपादक ने मुख्यमंत्री पोर्टल और एसएसपी से मिलने का अब मन बना लिया है। हांलांकि पुलिस पूरा सहयोग कर रही है पर किसी तरह की सुरक्षा की गारंटी अभी तक पुलिस ने नही ली है। 50 लाख रूपये की रंगदारी मांगने वाला कौन है और कहां का है यह मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पायी है।
संपादक का कहना है कि अगर उनके साथ कोई घटना होती है। तो पुलिस प्रशासन भी जिम्मेदार होगा क्योंकि पुलिस प्रशासन को पूरी खबर देने के बाद भी अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

