Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश में 8 सीटों पर उपचुनाव होना है। इन 8 सीटों के उप चुनाव का बिगुल जल्द ही बजने वाला है। इनमे एक सीट ज़िला रामपुर की भी है।
इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं और अपने-अपने प्रत्याशी के चयन की भाग दौड़ में लग गई हैं। हर पार्टी के प्रभारी का रुख रामपुर की उपचुनाव विधानसभा स्वार टांडा की और हो रहा है।
आज नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता जो उपचुनाव प्रभारी भी हैं, रामपुर गेस्ट हॉउस पहुंचे। गेस्ट हॉउस में उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
गेस्ट हॉउस में उन्होंने मीडिया से बात की और उसके बाद वह सीधे स्वार निकल गए जहां उपचुनाव होना है। वहां पर बूथ स्तर पर जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है उन कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेंगे कि बीजेपी का उम्मीदवार कौन होगा और किस तरह से वह इस उपचुनाव में स्वार टांडा सीट पर अपना परचम लहरा पाएंगे।
इस बार सभी पार्टियां जी तोड़ मेहनत में लग गई हैं। जल्द ही इस उप चुनाव की घोषणा सरकार द्वारा की जाएगी।
वहीं रामपुर पहुंचे नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने से इस उपचुनाव के बारे में मीडिया को बताया,” प्रत्याशी का चयन तो हमारे संगठन में कि जो नेतृत्व है वही चयन करेगा। हम तो आगे की रणनीति बनाने आए हैं कि कैसे हर हालत में हम यह सीट जीतें। आज हमारे सेक्टर अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी,सेक्टर संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी हैं. हमारे जिले के जो पदाधिकारी हैं. उनके साथ बैठकर इसकी रणनीति तैयार की जाएगी।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
