- पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता सचिन चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
- भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता अक्षित अग्रवाल की शिकायत पर संभल कोतवाली में मामला दर्ज हुआ
- अक्षित अग्रवाल ने कहा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की
उत्तर प्रदेश/सम्भल(मुजम्मिल दानिश): कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी पर सम्भल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप लगा है, जिसके बाद सदर कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
कल दिनांक 31 मार्च को 4:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस संभल चंदौसी रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई थी, जिसमें प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने प्रेस वार्ता की।
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी और उधोगपति अदाणी के बीच प्रेमी-प्रेमिका जैसी मोहब्बत….. आजकल समलैंगिक रिश्ते भी चल रहे है….. ये रिश्ता क्या कहलाता….जैसे बयान दिये गए।
इन बयानों से आहत होकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अक्षित अग्रवाल ने सदर कोतवाली में एक तहरीर दी जिसमें कार्यवाही की मांग की। जिसके बाद सदर कोतवाली में कांग्रेश महासचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
आखिर क्या कहा उन्होंने सुनिए जिस पर हुआ मुकदमा दर्ज?
कॉंग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी की प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बयानबाज़ी करते हुए कहा:-
1–प्रधानमंत्री मोदी और उधोगपति अदाणी के बीच प्रेमी-प्रेमिका जैसी मोहब्बत….. आजकल समलैंगिक रिश्ते भी चल रहे है….. ये रिश्ता क्या कहलाता है?
2–राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद नए अवतार में सामने आए है, जो श्री राम, श्री कृष्ण की तरह है भाजपा का नाम लिए बिना बोले ,क्योंकि ये जितने भी रावण बैठे है, इनका वध निश्चित है ये जो रावण रूपी राक्षस सत्ता में बैठे है इनका वध करने के लिए बहुत जल्द राहुल गांधी ने वाले है
3–वो दिन दूर नही जब ये लोग ही गाय का सिर काट कर हिन्दुओ के घरों में फेंक देंगे, और ऐसा हो भी रहा है, यूपी में ऑपरेशन लगड़ा चल रहा है जिसमे 99 प्रतिशत मुस्लिम बच्चो के पैरों में तस्करी के नाम पर गोली मारी जा रही है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

