N Chandrababu Naidu: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू(Chandra Babu Naidu) परिवार की संपत्ति पिछले 5 दिनों में 870 करोड़ रुपये बढ़ी है। हेरिटेज फूड्स के शेयरों में इस दौरान 55 फीसदी का उछाल आने से ऐसा हुआ है। नायडू फैमिली हेरिटेज फूड्स कम्पनी में प्रमोटर है।
हालांकि 4 जून को, लोकसभा के नतीजे जारी होने वाले दिन शेयर मार्किट में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद उनके परिवार को काफी लाभ हुआ है।
चंद्रबाबू नायडू द्वारा स्थापित कंपनी को उनकी पार्टी टीडीपी के लोकसभा और आंध्र विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद महत्वपूर्ण लाभ हुआ है।
पिछले पांच दिनों में हेरिटेज फूड्स के शेयरों में 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी, जो कंपनी में प्रमोटर हैं, के लिए ₹ 579 करोड़ का इज़ाफ़ा हुआ है।
दरअसल हाल ही में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनावों में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का शानदार प्रदर्शन रहा है। इसने हेरिटेज फूड्स के शेयरों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। हेरिटेज फूड्स दूध और दूध से बने उत्पाद बेचती है। इनमें दही, घी, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क और इम्यूनिटी मिल्क समेत अन्य प्रोडक्ट शामिल हैं। देश के 11 राज्यों में 15 लाख से ज्यादा परिवार कंपनी के डेयरी प्रोडक्टों का इस्तेमाल करते हैं।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

