संभल में जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे पर बवाल, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग़े

Date:

संभल: उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा किए जाने के बाद आज दोबारा यहां जामा मस्जिद का करीब दो घंटे तक सर्वे किया गया। मस्जिद के दोबारा सर्वे के बारे में पता चलते ही मस्जिद के पीछे बड़ी तादाद में जुटी भीड़ ने जमकर हंगामा और पथराव किया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने हालात संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। घटना में एक युवक की मौत की सूचना है।

रविवार सुबह संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ सर्वेक्षण टीम जामा मस्जिद पहुंची। कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में टीम ने मस्जिद के अंदर सर्वे का कार्य शुरू किया। जैसे ही स्थानीय लोगों को सर्वे की जानकारी मिली, नाराज मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मस्जिद के बाहर जमा हो गए। मुस्लिम समाज ने सुबह-सुबह और छुट्टी के दिन सर्वेक्षण पर आपत्ति जताई। जल्द ही मस्जिद के बाहर करीब एक हजार लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने पुलिस को मस्जिद के अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने और हंगामा करने लगे।

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब भीड़ में से किसी ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एसपी के पीआरओ भी शामिल हैं। पथराव के बाद भीड़ ने सड़क पर आगजनी कर माहौल और खराब कर दिया। हालात काबू से बाहर होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। मस्जिद के चारों ओर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है और इलाके को सील कर दिया गया है। आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। डीएम और एसपी समेत जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।

मस्जिद के अंदर करीब दो घंटे तक सर्वे चला। टीम ने मस्जिद के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और अपनी प्रक्रिया पूरी की। सर्वेक्षण की प्रारंभिक रिपोर्ट 29 नवंबर को कोर्ट में पेश की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

रामपुर, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और...

आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुंबई: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के...

National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

In today’s fast-paced digital era, the media and communication...