समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भले ही उनके ऊपर लगाए गए मुकदमों को लेकर आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर में एक साइकिल रैली निकाली और जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान पर दर्ज हुए मुकदमों को बदले की भावना से करार दिया। लेकिन उनके रामपुर दौरे के दौरान ही थाना गंज, पुलिस ने आजम खान पर दर्ज 11 मुकदमों में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
यह रामपुर मैं समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान बनवाई गई आसरा कालौनी डूंगरपुर की जमीन को कब्जाने के सम्बंध में 11 अभियोगों दर्ज किए गए थे। जिनमें मोहम्मद आज़म खान द्वारा षडयंत्र रच डकैती, छेड़छाड़, धमकाना मारपीट,गाली गलोच, तोड़फोड़, बलवा आदि कराए जाने के आरोप थे। इन्हीं के सम्बंध में आज आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
आसरा कालौनी डूंगरपुर की जमीन पर निवास करने वाले व्यक्तियों को निर्ममता पूर्वक उनके घरों से उजाडने तथा उन घरों में आवासित लोगों के साथ बलवा ,डकैती, लूट, छेडछाड, मारपीट, धमकाना, गाली गलौच आदि करने के सम्बंध में थाना गंज, रामपुर पर पंजीकृत निम्न 11 अभियोगों में साक्ष्य एवं सत्यता के आधार पर न्यायालय में आज दिनांक 12 मार्च को आजम खान के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किये गये।
आरोप पत्र लगाये गये अभियोगों का विवरण इस प्रकार है:-
- 01-मु0अ0सं0-507/19 धारा 447,452,504,506,395,120बी भादवि।
- 02-मु0अ0सं0-508/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।
- 03-मु0अ0सं0-509/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।
- 04-मु0अ0सं0-512/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।
- 05-मु0अ0सं0-513/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।
- 06मु0अ0सं0-533/19 धारा 447,427,323,354,452,504,506,395,120बी भादवि।
- 07-मु0अ0सं0-538/19 धारा 447,452,323,504,506,395,120बी भादवि।
- 08-मु0अ0सं0-536/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।
- 09-मु0अ0सं0-576/19 धारा 147,447,427,452,504,323,307,354,395,120बी भादवि।
- 10-मु0अ0सं0-629/19 धारा 447,452,323,504,354,506,395,120बी भादवि।
- 11-मु0अ0सं0-556/19 धारा 452,447,307,504,506,392,120बी भादवि।
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया,”थाना गंज आसरा कॉलोनी डूंगरपुर की जमीन कबजाने के संबंध में पंजीकृत 11 मुकद्दमों में मोहम्मद आजम खान द्वारा षड्यंत्र रच डकैती, छेड़छाड़, मारपीट, धमकाना, मारपीट गाली-गलौज बलवा कराना। अभियोगों के संबंध में साक्ष्य और सत्यता के आधार पर मोहम्मद आजम खान के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किए हैं।
- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

