आज़म खान के क़रीबी पूर्व थानाध्यक्ष के ख़िलाफ़ कोर्ट में आरोप पत्र दाख़िल

Date:

Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर

सांसद मोहम्मद आजम खान(Azam Khan) के करीबी पूर्व थानाध्यक्ष अजीमनगर कुशलवीर सिंह(Kuashal Vir Singh) के विरूद्ध 16 अभियोगों में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

सांसद आजम खान और उनके करीबियों द्वारा जौहर विश्वविद्यालय (Jauhar University) के निर्माण हेतु किसानों की जमीन को जौहर विश्वविद्यालय में मिला लेने तथा जमीन न देने की स्थिति में किसानों को चरस, स्मैक आदि की धाराओं में जेल भिजवाने की धमकी देते हुए प्रताडित करने, जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना अजीमनगर रामपुर पर पंजीकृत हुए हैं।

अभियोगियों में से 16 अभियोगों में एस.आई.टी(SIT) द्वारा पूर्व थानाध्यक्ष अजीमनगर कुशलवीर सिंह के खिलाफ साक्ष्य एवं सत्यता के आधार पर निम्न 16 अभियोगों में आरोप पत्र  न्यायालय में प्रेषित किया गया। 

क्या है पूरा मामला ?

आपको बता दें पूर्व थानाअध्यक्ष अजीमनगर कुशल वीर सिंह सपा सांसद आजम खान के बेहद करीबी थे। सपा सरकार में उन्होंने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की ज़मीने अधिग्रहण को लेकर आजम खान की मदद की थी।

जिन किसानों ने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई थी उन बेगुनाह किसानों पर चरस, अफ़ीम रखकर कई मुकद्दमे दर्ज करा कर उनको जेल भी भेजा था।

इसी मामले पर कुशल वीर सिंह के खिलाफ अलग-अलग 16 मामले दर्ज हुए थे। जिसके आरोप पत्र दाखिल करने के लिए रामपुर जिला प्रशासन ने शासन से अनुमति मांगी थी।

शासन से अनुमति मिलने के बाद जिला प्रशासन ने आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किए।

अरुण कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक
अरुण कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) ने बताया,” जौहर विश्वविद्यालय में किसानों की जमीनें अनाधिकृत रूप से कब्जा करने मैं तत्कालीन थाना प्रभारी अजीम नगर कुशल वीर सिंह के खिलाफ जो मुकदमे लिखे गए थे उनमें शासन से 16 मामलों में अभियोजन अनुमत प्राप्त हो  गयी है।

सभी 16 मामलों में आज आरोप पत्र विवेचक द्वारा किता कर दिया गया है, जिसे तत्काल माननीय न्यायालय में जमा करा दिया गया है। उसके बाद संज्ञान होकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...