सीओ संभल राजनैतिक बयानबाज़ी से बाज़ आयें और संविधान के मुताबिक़ अपना काम करें- कुंवर दानिश

Date:

होली पहले भी हज़ारों बार आई है और जुमा भी। बस आप पुलिस की वर्दी में राजनैतिक बयानबाज़ी से बाज आयें और संविधान के मुताबिक़ अपना काम करें, बाक़ी जनता पर छोड़ दें। जुमा और होली दोनों शांति से गुज़र जाएँगे।

जनपद सम्भल के विवादित सीओ अनुज चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनुज चौधरी मुस्लिम समुदाय से कहते नज़र आ रहे हैं कि जुमा साल में 52 बार आता है, होली साल में 1 बार आती है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को यदि ये लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो उस दिन घर से न निकलें। अगर होली पर कोई उपद्रवी गलत कार्य करता हुआ पाया जाता है तो उसकी बक्शीश नहीं होगी। संभल में हम शांति व्यवस्था बिगड़ने नहीं देंगे।”

ऐसे में कांग्रेस के नेता और पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने अनुज चौधरी को सोशल मीडिया के माध्यम से समझाते हुए कहा है कि आप राजनैतिक बयानबाज़ी से बाज़ आएं और संविधान के मुताबिक़ अपना काम करें।

कुंवर दानिश अली ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है,” “जुमा साल में 52 बार आता है, होली साल में 1 बार आती है… “ C O Sambhal. होली पहले भी हज़ारों बार आई है और जुमा भी। बस आप पुलिस की वर्दी में राजनैतिक बयानबाज़ी से बाज आयें और संविधान के मुताबिक़ अपना काम करें, बाक़ी जनता पर छोड़ दें। जुमा और होली दोनों शांति से गुज़र जाएँगे।”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे...

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...