भीषण ठंड के बीच दिल का दौरा पड़ने से कानपुर में फिर 14 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों का यह आंकड़ा 24 घंटे के भीतर का ही है। बीते एक हफ्ते में हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक से 98 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पांच दिनों में हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक से 98 लोगों की मौत हो चुकी है। 98 में से 44 की मौत अस्पताल में हुई, जबकि 54 मरीजों की इलाज से पहले ही मौत हो गई। ये आंकड़े एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ने दिए हैं।
नवजीवन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ लक्ष्मीपत सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड कार्डियक सर्जरी, कानपुर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में अस्पताल के आपातकालीन और बाह्य रोगी विभाग में 723 हृदय रोगी आए हैं।
भीषण ठंड से पीड़ित 14 मरीजों की शनिवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई, जबकि छह लोगों की हृदय रोग संस्थान में इलाज के दौरान मौत हो गई। संस्थान में आठ लोगों को मृत लाया गया।
शहर के एसपीएस हार्ट इंस्टीट्यूट में पिछले 24 घंटे के अंदर 14 मरीजों की मौत हुई है। हृदय रोग संस्थान में कुल 604 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 54 नए और 27 पुराने मरीज शामिल हैं।
कार्डियोलॉजी के निदेशक विनय कृष्ण ने कहा कि इस मौसम में मरीजों को ठंड से बचाना चाहिए। लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (टव) के एक फैकल्टी मेंबर ने कहा, इस ठंड के मौसम में हार्ट अटैक केवल बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं है। हमारे पास ऐसे मामले भी आए हैं, जब किशोरों को भी हार्ट अटैक आया है।
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

