कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष मामून शाह ख़ान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बिलासपुर गेट रोड पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष मामून शाह ख़ान ने कहा कि रात्रि बिजली चेकिंग ख़त्म की जाए क्यूँकि रात्रि बिजली चेकिंग से लोगों की नींद खराब होती है।
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग रात्रि चेकिंग तो कर रहा है लेकीन हर रोज़ बिजली रात में आंख मिचोली कर रही है, कई कई घंटो के बिजली गायब हो जाती है। बिजली विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह से बेखबर हैं। बिजली की आंख मिचोली से जनता त्रस्त हो चुकी है। एक तरफ भयंकर मच्छरों के प्रकोप से जनता चैन से सो नहीं पा रही है तो दूसरी तरफ बिजली विभाग आंख मिचोली कर रहा है।
मामून शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के 24 घंटे विद्युत देने के वादे पूरे नहीं हो रहे हैं। चेकिंग के नाम पर बिजली विभाग गरीबों का शोषण कर रहा है। रामपुर जैसे गरीब शहर में जिस तरीके से बिजली विभाग ने चेकिंग के नाम पर आतंक मचा रखा है, उससे शहर की जनता में भय का माहौल है। जो व्यक्ति महीने में पांच हजार रुपये कमाता है, वह 10 हजार रुपये प्रति माह का बिल कैसे जमा करेगा।
बिजली चेकिंग के नाम पर गरीब बेसहारा लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिनके पास खाने को दो वक्त की रोटी नहीं है, उनके ऊपर जुर्माने की झड़ी लगाई जा रही है। उधर बिजली कटौती का हाल यह है कि 24 घंटे में मात्र 10 घंटे बिजली ही मिल पा रही है।
इस मौके पर कांग्रेस के ज़िला महासचिव सय्यद फैसल हसन, रहमान अली, इरफ़ान मंसूरी, मणि कपूर, आमिर, इमरान ख़ान, गुलफाम, अमान मिया, फैज़, नावेद, आदि मौजूद रहे।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई

- मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख

