कांग्रेस ने जारी की पांच उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, बवाना से सुरेंद्र कुमार को टिकट

Date:

नई दिल्ली, 16 जनवरी: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से बुधवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में पार्टी ने पांच उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने बवाना सीट से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सुमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धाना, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भदाना को टिकट दिया है।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

नतीजे का ऐलान 8 फरवरी को होगा। चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही दिल्ली में चुनाव ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू हो गई है, जिसके तहत सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया मिलिया इस्लामिया में आधी रात को सड़क पर उतरीं छात्राएं, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल...

Two Musical Dastaan Performances, Three Shows at Rajasthan International Centre

Jaipur(Divya Pandey): The Rajasthan International Centre (RIC) in Jaipur...

सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

सहसवान (बदायूँ): गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...