यूपी में कांग्रेस खोलेगी मोहब्बत की दुकान, भाजपा ने समाज में फेलाया भय- इकराम कुरेशी
उत्तर प्रदेश/ रामपुर (रिज़वान खान): आज धमोरा के देव गार्डन में कांग्रेस पदाधिकारीयों की एक बैठक हुई। बैठक में यात्रा के ज़िला प्रभारी पूर्व मन्त्री इकराम कुरेशी ने रामपुर पहुंचकर पदाधिकारीयों के साथ यूपी जोड़ों यात्रा की तेयारी की जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
पूर्व मंत्री इकराम कुरेशी ने कहा कि यूपी जोड़ो यात्रा 20 दिसम्बर को सहारनपुर से शुरू हो रही है जो यूपी के विभिन्न जिलों से गुज़रते हुए रामपुर पहुंचेगी।
रामपुर मे यह यात्रा दो दिन रहेगी। पहले दिन यात्रा शहर विधानसभा और शहर के विभिन् इलाकों से गुजरेगी। यात्रा दूसरे दिन शाहबाद विधानसभा मे रहेगी जहा से होते ही बरेली जिले में प्रवेश करेगी। इस यात्रा का मकसद लोगो को जागृत करना है।
इस यात्रा का मक़सद भाजपा ने जो नफ़रत और भय का माहौल देश में फैलाया है उसको लोगों के दिलों से निकालकर प्यार जगाना है। यह यात्रा देश में एक नये सूर्य का आगाज़ करेगी जिसका उद्देशय मोहब्बत होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा दीमक की तरह देश की जनता को चाटने का काम कर रही है।
पूर्व विधायक अफरोज़ अली खान ने कहही कि जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है। राहुल गांधी जनता की आवाज़ बन चुके हैं। आम जनता का विशवास केवल कांग्रेस पर है। हम सब मिलकर यात्रा को सफल बनाएंगे।
जिला आध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा की रामपुर में यात्रा ऐतिहासिक होगी। रामपुर में हमेशा कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। रामपुर में यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत होगा। संगठन का एक एक पदाधिकारी पूरी महनत के साथ यात्रा को सफल बनाएगा।
- बांग्लादेश: राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल खत्म होने से दो साल पहले छोड़ा पद

- अल काजी उर्दू अकादमी ने उर्दू साहित्य की हस्तियों को किया सम्मानित, भाषा के विकास पर मंथन

- दहेज की मांग और प्रताड़ना पड़ी भारी: पति को हर महीने ₹20 हजार और ₹3 लाख मुआवजा देने का कोर्ट का आदेश

- जम्मू-कश्मीर जल्द होगा आतंक मुक्त, हालिया हिंसक घटनाएं कायरता की निशानी: इंद्रेश कुमार

- CJP की दो मांगों पर सरकार सहमत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा शनिवार तक का समय

- पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने पर वकीलों ने CJI को लिखा पत्र, SC से की स्वतः संज्ञान लेने की मांग

