नागालैंड के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह की ओर से लोकसभा में सोमवार को जवाब दिये जाने के बाद विपक्षी दलों ने इस पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए वॉकआउट किया। इनमें कांग्रेस, एनसीपी, बीएसपी, डीएमके, आरजेडी समेत कई दलों के सदस्य शामिल रहे।
नागालैंड के मोन जिले में हुई गोलीबारी में 14 नागरिकों और एक सैनिक के मारे जाने की घटना पर कांग्रेस पार्टी ने 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को नागालैंड भेजने का फैसला किया है।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक़ पार्टी के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, नागालैंड के प्रभारी महासचिव अजॉय कुमार, सांसद गौरव गोगोई और एंटो एंटोनी शामिल हैं।
नागालैंड मुद्दे पर तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए कांग्रेस ने सोमवार को संसद परिसर में एक बैठक भी की। बैठक में करीब 16 दलों की ओर से इस मुद्दे को उठाने पर सहमति बनी थी। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सांसद मनोज झा और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, के सुरेश और गौरव गोगोई ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस भी दिया था।
बतादें कि इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह की ओर से लोकसभा में सोमवार को जवाब दिये जाने के बाद विपक्षी दलों ने इस पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए वॉकआउट कर दिया था। जिसमें कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सदस्य शामिल रहे।
गौरतलब है कि नागालैंड सरकार ने रविवार को मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में मारे गए 14 लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही सरकार ने घटना की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) स्तर के एक अधिकारी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का भी एलान किया है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

