कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान शिक्षा और नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण और किसानों की क़र्जमाफी और बिजली दरों में छूट जैसे कई बड़े एलान कर सकती हैं। वह पहले ही कह चुकी हैं कि कांग्रेस पार्टी राज्य में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) शनिवार को बाराबंकी से कांग्रेस की तीन प्रतिज्ञा यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। पूरे प्रदेश में यह यात्रा 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक निकाली जाएगी।
कांग्रेस (Congress) की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पहली प्रतिज्ञा यात्रा बाराबंकी से शुरू होगी जो लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन होते हुए झांसी में समाप्त होगी।
इसी तरह दूसरी यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सहारनपुर से शुरू होकर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा और मथुरा होते हुए आगे बढ़ेगी।
तीसरी यात्रा अवध क्षेत्र में वाराणसी से शुरू होकर चंदौली, सोनभद्र, मिजार्पुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और अमेठी होते हुए रायबरेली में समाप्त होगी। इन प्रतिज्ञा यात्राओं के दौरान प्रियंका गांधी कई जनसभाएं भी करेंगी।
- ‘आप किसी के घर में कैसे घुस सकते हैं?’—नदीम खान की कथित हिरासत पर दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को नोटिस

- रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय नागरिक की मौत, जयशंकर ने जताया दुख

- कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, कोर्ट ने किया रिहा

- यूपी कांग्रेस में पदभार ग्रहण के दौरान बवाल, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों में भिड़ंत

- रियाद हवाई अड्डे पर हमला: 12 की मौत, 309 घायल; उड़ानें अस्थायी रूप से बंद

- भूपेंद्र चौधरी ने News18 के कार्यक्रम में उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सवालों के जवाब दिए

