रामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद रामपुर के 12 ग्रामों में चकबन्दी कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में चकबन्दी आयुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार जनपद रामपुर की तहसील टाण्डा परगना टाण्डा के ग्राम ईश्वरपुर एवं तहसील बिलासपुर परगना बिलासपुर के ग्राम काजमगंज तथा जनपद रामपुर तहसील शाहबाद परगना शाहबाद के ग्राम जैतोली, चमरोल, ताजपुर लखन, तेलीपुरा, खरसौल, चमरा, सद्दीक नगर, मैंडय्यान तुलसी, नवीगंज कदीम व करनपुर को चकबन्दी प्रक्रियाओं मे शामिल किया गया है।
बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी श्री संजय कुमार ने बताया कि इस कार्य हेतु चकबन्दी के 06 लेखपाल श्री संजीत सिंह को तहसील बिलासपुर, श्री राहुल पाठक को तहसील टाण्डा व श्री मो० साजिद, श्री सलीम खान व श्री राकेश सिंह व श्री संजीत कुमार को तहसील शाहबाद से ग्राम के अभिलेख प्राप्त करने हेतु अधिकृत किया गया है।
बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने बताया कि इन सभी ग्रामों में यथाशीघ्र चकबन्दी प्रक्रियाएं प्रारम्भ कर दी जायेंगी। चकबन्दी प्रक्रियाओं में सर्वप्रथम खेतों की नाप करते हुए अभिलेखों की दुरूस्ती की जायेगी। उन्होंने बताया कि चकबन्दी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने हेतु इन ग्रामों से सम्बन्धित सभी कृषकों की बैठक शीघ्र ही ग्राम में करते हुए चकबन्दी प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया जायेगा। चकबन्दी कार्यों को चकबन्दी समिति व कृषकों के सहयोग से आपसी सहमति के आधार पर पूर्ण कराने का प्रयास किया जायेगा।
- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई


