भारत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में 35 हज़ार 662 नए मामले सामने आए, 281 लोगों की मौत

Date:

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़, देश में पिछले 24 घंटों में 33 हज़ार 798 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 26 लाख 32 हज़ार 222 हो गई है।

भारत(India) देश में कोरोना(Corona) के मामलों में एक बार फिर इज़ाफ़ा देखने को मिला है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35 हज़ार 662 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 281 लोगों की जान भी गई है।

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल प्रदेश से सामने आ रहे हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 23 हज़ार 260 नए मामले सामने आए है। वहीं 131 लोगों की मौत हो गई है। केरल में कल 20 हज़ार 388 लोग ठीक भी हुए हैं।

गौरतलब है कि भारत में कल टीके की 2.50 करोड़ से ज्यादा खुराक दिए गए हैं। देश में अब तक दी गई कुल खुराक मध्यरात्रि 12 बजे 79.33 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। इससे पहले दैनिक खुराक का रिकॉर्ड चीन ने बनाया था, जहां जून में 2.47 करोड़ टीके लगाए गए थे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...