Coronavirus Update-यूपी में प्रशासन की टीम पर पत्थरबाजी, पत्थरबाजी कर फरार हुए उपद्रवी

Date:

Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर

रामपुर(Rampur) में प्रशासन के अफसरों पर लोगों ने छत से की पत्थरबाज़ी, अफसर कोरोना के मद्देनज़र भीड़ न लगाने का कर रहे थे एलान.

कोरोना(Corona) को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों से पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मचारियों पर जनता द्वारा पथराव की खबरें आ रही हैं जो बड़ी ही चिंताजनक हैं.

ऐसी ही एक खबर यूपी के जनपद रामपुर के टांडा(Tanda) थाना क्षेत्र से है जहाँ कोरोना वायरस(Coronavirus) के संक्रमण के मद्देनजर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और भीड़ लगाने को मना करने के लिए प्रशासन द्वारा एलान कराया जा रहा था।

यहाँ कुछ लोग घरों से बाहर घूम रहे थे, प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी वह घर नहीं गए और जब प्रशासनिक टीम उनकी तरफ दौडी तो उन्होंने गालियां दीं और दौड़ कर घरों में घुस गए.

घरों में घुसने के बाद इन लोगों ने छतों पर चढ़कर प्रशासनिक टीम पर पत्थरबाजी की. इस संबंध में नायब तहसीलदार ने थाना टांडा पर मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब पुलिस पत्थरबाजी कर रहे लोगों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. इस मामले में 6 लोगों को नामजद कर धारा 188 147 504 353 332 336 269 270 और महामारी अधिनियम अगस्त 1897 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह(Arun Kumar Singh) ने ग्लोबलटुडे(Globaltoday) को बताया,

अरुण कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक( रामपुर )
अरुण कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक(रामपुर )

‘कस्बा टांडा में कुछ नौजवान लॉक डाउन का वायलेशन कर रहे थे. पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम जब इन्हें मना करने गई तो यह गलियों में भागे, गालियां दीं और जब अपनी छतों पर चढ़ गए तो वहां से इन्होंने पुलिस प्रशासन की टीम पर पत्थर फेंके, जिस के क्रम में थाना टांडा पर नायब तहसीलदार की तहरीर पर मुकदमा लिख लिया गया है, विवेचना की जा रही है. अभी पुलिस की टीम नामजद लोगों की गिरफ्तारी की दबिश में भी गई थी वह घरों से फरार हैं लेकिन अति शीघ्र इनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी किसी भी दशा में लॉक डाउन का उल्लंघन लोगों को नहीं करने दिया जाएगा क्योंकि यह बहुत बड़ी समस्या से निजात का रास्ता है और उसके साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा’।

    Share post:

    Visual Stories

    Popular

    More like this
    Related

    UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!

    खास बातें: चुनावी आहट: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सहसवान...

    बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी

    खास बातें: घटना: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13...

    मानसून से पहले नालों की सफाई पर सख्ती: 10 जून तक काम पूरा करने के कड़े निर्देश

    मुख्य बिंदु: पालिका अध्यक्ष सना मामून ने की सफाई व्यवस्था...

    Chief Minister Omar Abdullah welcomes first batch of Hujjaaj back to Srinagar

    Srinagar, June 2: Chief Minister Omar Abdullah today received...