Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
कोरोना वायरस के चलते यूपी में रात का कर्फ़्यू 8 बजे से सुबह 7 बजे तक हो चुका है। इस बीच लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, ऐसे ही कुछ लोगों पर सदर कोतवाली पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया।
सदर कोतवाली चौहराये पर बीच कर्फ्यू तोड़ने वालों को पुलिस ने मुर्गा बनाकर उठक-बैठक करवाई और गलती की मांगी माफी मंगवाई।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि लोग अपने घरों में रहें। इसको लेकर लगभग पूरे यूपी में नाईट कर्फ़्यू लगाया गया है, लेकिन कई लोग अभी भी इसका उल्लंघन कर रहे हैं। अब पुलिस ने इस पर सख्त रुख अपना लिया है, जिसका नज़ारा सदर कोतवाली के कोतवाल प्रभारी विकास सक्सेना ने सदर कोतवाली के कई चौराहों पर दिखाई दिया।
यहां सदर कोतवाली प्रभारी विकास सक्सैना और उनकी पुलिस टीम ने सड़क पर घूमने वालों को मुर्गा बना दिया और उठक-बैठक भी करवाई। पुलिस की ओर से लोगों को बताया गया कि वे घर से बाहर ना निकलें और घरों में ही रहें। चेहरे पर मास्क लगाएं।
इधर सम्भल में अभी तक कोरोना केस 1492 आये हैं जिसमें 29 की मौत हो गयीं है। आज कोरोना पॉजिटव के 152 हैं। लगातार तेजी से बढ़ते केस के चलते पुलिस एक्शन में है और अपील भी कर रही है कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें और चेहरे पर मास्क लगाएं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

